फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Panchayat workers will not be able to commit fraud in withdrawing government money

बांदा : सरकारी धन निकालने में फर्जीवाड़ा नहीं कर पाएंगे पंचायत कर्मी

Thu, 01 Sep 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Banda: Panchayat workers will not be able to commit fraud in withdrawing government money
बांदा। ग्राम पंचायत निधि में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए खर्च किए जा रहे धन की ऑनलाइन निगरानी होगी। इसके लिए जिले की 469 पंचायतों का गेटवे बनाया जा रहा है। इसके जरिये पंचायतें विकास कार्यों का भुगतान ऑनलाइन कर सकेंगी। अभी तक बिल बाउचर लगाकर पंचायत कर्मी भुगतान करा लेते थे, लेकिन आगे से ऐसा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

जिले के आठ ब्लॉकों में 469 ग्राम पंचायतें हैं। इनको केंद्र एवं राज्य सरकार विकास समेत अन्य कार्यों के लिए अलग-अलग बजट देती हैं। पंचायत निधि समेत अन्य निधियों से होने वाले कार्यों का भुगतान पंचायत अपने स्तर से ही करती हैं। इनमें गड़बड़ी की भी शिकायत मिलती हैं। गड़बड़ी रोकने के लिए अब भुगतान के लिए पंचायत गेटवे तैयार किया गया है। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इससे ऑनलाइन भुगतान पर सीधी निगरानी रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

पंचायत गेटवे के इस्तेमाल की ट्रेनिंग सचिव एवं पंचायत सहायक को दी गई है। गलत तरीके से होने वाले भुगतान इस तकनीकी से आसानी से पकड़े जा सकेंगे। सभी ग्राम पंचायतों के सचिवालय में गेटवे अनिवार्य रूप से इंस्टाल किया जाएगा। डीपीआरओ अजय आनंद सरोज का कहना है सभी ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन तरीके से भुगतान किया जाएगा। जल्द ही यह प्रणाली इस्तेमाल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है व्यवस्था
-सभी पंचायत सचिवालयों में गेटवे इंस्टाल करने के निर्देश
-सिर्फ वर्किंग डे पर सुबह 10 से पांच बजे तक होगा भुगतान
- विकास कार्यों की फोटो अपलोड होने के बाद ही ऑनलाइन माध्यम से प्रक्रिया होगी आरंभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed