फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Oil worth one crore stolen from three hundred transformers

Banda News: तीन सौ ट्रांसफार्मरों से एक करोड़ का तेल चोरी

Wed, 30 Nov 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Banda: Oil worth one crore stolen from three hundred transformers
फोटो 29 बीएनडीपी 01- 33 केवी स्टोर में रखे ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। इस साल चोरों ने नलकूपों पर लगे तीन सौ ट्रांसफार्मरों से करीब एक करोड़ का तेल चुरा लिया। इस कारण ट्रांसफार्मर फुंक गए और नलकूप ठप हैं। किसान फसलों की सिंचाई के लिए परेशान रहे। बिजली विभाग को क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बदलकर नए रखवाने पड़े।
विज्ञापन

जिले में ट्रांसफार्मरों में तेल चोरी की सबसे अधिक घटनाएं चिल्ला, पैलानी, तिंदवारी, जसपुरा थाना क्षेत्रों में हुई हैं। चोरों ने राजकीय व प्राइवेट नलकूपों को निशाना बनाया। राजकीय नलकूपों में भारी क्षमता के मोटर पंप लगने से इनमें कम से कम 65 केवी के ट्रांसफार्मर लगाए जाते है। अभियंताओं के मुताबिक एक ट्रांसफार्मर में 150 लीटर तेल आता है, जबकि प्राइवेट नलकूपों के छोटे ट्रांसफार्मर में 80 लीटर तेल भरा जाता है।
विज्ञापन

जिले में खराब ट्रांसफार्मर बदलने का काम बिजली विभाग की मेंटेनेंस यूनिट करती है। अवर अभियंता रविकांत ने बताया कि इस वर्ष जिले में करीब 300 ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी हुआ है। कई ट्रांसफार्मर तेल निकालने के बाद नलकूप चलाने से फुंककर कबाड़ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की माने तो चालू वित्तीय वर्ष में ट्रांसफार्मरों से 45 हजार लीटर तेल चोरी हुआ। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। इसके अलावा दूसरा ट्रांसफार्मर पहुंचाने और क्षतिग्रस्त एक ट्रांसफार्मर वापस लाने में ठेकेदार को प्रति पांच हजार रुपये का भुगतान करना पड़ा। इसके अलावा ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और दोबारा तेल डालने में 60 लाख खर्च होंगे।
पुलिस नहीं दर्ज करती रिपोर्ट
पुलिस थानों में तेल चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करना सबसे बड़ी समस्या रही। अभियंताओं का कहना था कि उन्हें तेल खपत के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के लिए संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करानी जरूरी है।
उधर, पुलिस चोरी की घटनाएं बढ़ने के आंकड़ों से बचने के लिए एफआईआर दर्ज करने से कतराती थी, लेकिन एक शासनादेश किसानों के लिए संजीवनी बना। 15 दिन के अंदर नलकूप चालू करने के आदेश पर बिना एफआईआर के ही ट्रांसफार्मर बदलने पड़े।
गर्मी में होती हैं सर्वाधिक घटनाएं
अप्रैल, मई, जून माह में सर्वाधिक तेल चोरी की घटनाएं होती है। तिंदवारी ब्लाक अंतर्गत बंबिया गांव के किसान सूरजबली, झब्बू, राम प्रसाद, कल्लू आदि ने बताया कि चोर गांव से डेढ़ दो किलोमीटर दूर के नलकूपों को निशाना बनाते हैं।

रबी की फसल कटने के बाद किसान चाहते हैं कि उनके ट्रांसफार्मर उतारकर गांव में रखवा दिए जाएं, लेकिन गर्मी में तालाब, पोखर भरने के लिए आने वाले शासनादेश के कारण ऐसा नहीं हो पाता है। इसी का फायदा चोर उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed