{"_id":"636d3a430d80b34d7d5c385a","slug":"banda-officials-conducted-surprise-inspection-of-60-schools-banda-news-knp7276095165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने 60 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने 60 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त आरपी सिंह के निर्देश पर गुरुवार को अधिकारियों ने नरैनी क्षेत्र के 60 परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कुछ स्कूलों में तमाम गड़बड़ियां मिलीं। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और जिला समन्वयकों को भी इसमें लगाया गया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों की रिपोर्ट अफसर मंडलायुक्त को सौंपेंगे। कुछ शिक्षकों पर कार्रवाई के आसार हैं।
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) रामपाल ने बजरंग पुरवा, नहरी, मानपुर, बरसड़ा आदि गांवों में स्थित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों का निरीक्षण किया। नहरी और बरसड़ा गांवों के स्कूलों में उन्हें तमाम कमियां मिलीं। उन्होंने प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों को सुधार के निर्देश दिए।
इसके अलावा बीईओ रवींद्र कुमार, किशन कुमार, आभा अग्रवाल, विनोद पटेरिया, राजेश कुमार, प्रवीण दीक्षित, अनुराग मिश्र, विजय बहादुर सचान आदि ने अतर्रा व नरैनी संकुल के स्कूलों का निरीक्षण किया। लेकिन उन्हें कहीं कोई खामी नहीं मिली।
विज्ञापन
जिला समन्वयकों ने नरैनी ब्लाक के रसिन, पड़मई, जमवारा गांव में स्थित विद्यालयों की जांच की। निदेशक ने बताया कि मंडल के अन्य जनपदों में भी अभियान के तहत स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा।