{"_id":"62d0535ea3e71116a90b8525","slug":"banda-officer-and-employee-absent-complainant-upset-banda-news-knp707554274","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : अफसर व कर्मचारी से नदारद, फरियादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : अफसर व कर्मचारी से नदारद, फरियादी परेशान
विज्ञापन
Banda: Officer and employee absent, complainant upset,
- फोटो : BANDA
बांदा। सीएम योगी ने सभी अफसरों को 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर फरियाद सुनने की हिदायत दी है, लेकिन अफसर सुधर नहीं रहे हैं। गुरुवार को सदर तहसील की पड़ताल की गई तो अफसर व कर्मचारी कुर्सियों से नदारद रहे और फरियादी भटकते मिले।
तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक, कई लेखपाल व कानून गो अपनी कुर्सियों में नहीं थे। जिससे राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन में रिपोर्ट लगवाने व आय जाति प्रमाण पत्र सहित जमीन संबंधी कार्यों के लिए आए करीब 200 लोग परेशान रहे। इस बाबत फरियादियों को सही जानकारी भी नहीं दी जा रही है। कंप्यूटर कक्ष में कर्मचारी के न होने से मुकदमों में जमानत आदि लेने के लिए खतौनी बनवाने के लिए भी लोग परेशान रहे।
समय करीब 10:30 बजे
पूर्ति निरीक्षक कार्यालय (ग्रामीण) में शहर के छोटी बाजार निवासी जगनंदन ने बताया कि वह राशन कार्ड से नाम कटवाने के लिए 8 दिन से दौड़ रहा है, लेकिन उसे पूर्ति निरीक्षक नहीं मिल रहे। कर्मचारी पूर्ति निरीक्षक से मिलने के लिए कहकर टरका देते हैं। सही जानकारी भी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
समय करीब 11:45 बजे
तहसीलदार कक्ष के बाहर खड़े महोखर के कुदऊआ ने बताया कि वह भूमि संबंधी कार्य के लिए तहसीलदार के पास आया था, लेकिन तहसीलदार नहीं मिले। उनके बारे में कोई सही जानकारी भी नहीं दे रहा है। तीन दिन से वह बराबर आ रहे हैं। तहसीलदार व लेखपाल दोनों नहीं मिलते हैं जिससे काम नहीं हो पा रहा है।
----
वर्जन-
भूमि विवाद निस्तारण के संबंध में एक गांव गया था। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सीट में बैठकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करें। जो कर्मचारी सीट पर नहीं मिलेगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुष्कर कुमार
तहसीलदार