{"_id":"62cc647f2b0a342ce36fac77","slug":"banda-nodal-officer-appointed-for-communicable-disease-control-banda-news-knp707037683","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : संचारी रोग नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : संचारी रोग नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा के लिए शासन ने चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। उन्हें रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति और स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। 16 से 31 जुलाई के बीच नामित अधिकारी अपने जिले में दो दिवसीय भ्रमण कर अभियान की समीक्षा करेंगे।
उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डा.नरेश सिंह तोमर ने बताया कि बांदा में अभियान की प्रगति और समीक्षा की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। चित्रकूट जनपद में अपर निदेशक (लखनऊ) डा.जीएस वाजपेयी, हमीरपुर में मंडल के संयुक्त निदेशक डॉ. बीपी द्विवेदी और महोबा जनपद में संयुक्त निदेशक डॉ. डीके गर्ग को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
झांसी मंडल में झांसी जिले के लिए अपर निदेशक डॉ. अल्पना भारतीय, जालौन में आरएफपीटीसी, झांसी प्रधानाचार्य डॉ. एसएस व्यास और ललितपुर के लिए संयुक्त निदेशक (झांसी) डॉ. आरके सोनी को नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि 16 से 31 जुलाई के बीच दो दिवसीय भ्रमण के दौरान नोडल अधिकारी संचारी रोग नियंत्रण अभियान की गतिविधियां परखेंगे। दो अलग-अलग नगरीय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण के निर्देश हैं।