फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda news

खाली ट्रक ने टाटा सूमो में टक्कर मारी, दो मरे, आठ घायल

Mon, 07 Feb 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
banda news
banda news - फोटो : BANDA
बेंदाघाट/तिंदवारी(बांदा)। थाना क्षेत्र के छापर गांव में बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर सोमवार को सुबह तेज रफ्तार खाली ट्रक ने टाटा सूमो को टक्कर मारते हुए एक बाइक को भी ठोकर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में टाटा सूमो और दूसरा दूसरा बाइक पर सवार था। कार में आठ और बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। बाइक सवार की सिर पर चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के नसीराबाद निवासी मुराद अली (45), मोहम्मद तौफीक (52), जिला सुल्तानपुर निवासी असिमुन निशा (25) व मोहम्मद उस्मान (65) और रायबरेली निवासी सगीर अहमद (43), मोहम्मद बबलू (40) व नूरजहां (30) शादी में शामिल होने महाराष्ट्र प्रांत के मालेगांव से रायबरेली जा रहे थे। सोमवार को सुबह छापर गांव के पास सामने से तेज रफ्तार खाली ट्रक ने उनकी टाटा सूमो में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बेकाबू ट्रक ने एक बाइक को भी चपेट में ले लिया। बाइक पर पलरा के चिल्ला निवासी लक्ष्मी तिवारी के बेटे माधव (18) , बंबिया निवासी अमित (27), बुधेड़ा (जसपुरा) के श्यामू तिवारी (26) सवार थे। हादसे में टाटा सूमो पर सवार मोहम्मद तौफीक व बाइक सवार श्यामू तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जौहरपुर के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह की मदद से घायलों को पीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि ट्रक की टक्कर से टाटा सूमो और बाइक सवारों में दो की मौत हुई है। हादसे के बाद चालक व क्लीनर मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। मृतक श्यामू तिवारी के चाचा कुंदन तिवारी की तहरीर पर तिंदवारी थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर लगा रहा दो घंटे जाम
बेंदाघाट/तिंदवारी। हादसे के बाद तकरीबन दो घंटे तक नेशनल हाईवे पर आवागमन ठप रहा। हादसे के बाद ट्रक मौके पर छोड़कर चालक और क्लीनर भाग गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर हाईवे पर आवागमन बहाल कराया। जाम से हाईवे के दोनों ओर रोडवेज बस समेत कई छोड़े-बड़े वाहनों की कतारें लगी रहीं।

बहन के घर शादी में आया था श्यामू
बेंदाघाट/तिंदवारी। जसपुरा के बुधेड़ा गांव निवासी श्यामू तिवारी अपनी बहन की ननद की शादी में छापर गांव आया था। छापर निवासी बहनोई सुरेश शुक्ला ने बताया कि श्यामू सुबह सब्जी लेकर छापर गांव जा रहा था। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। हेलमेट किसी ने नहीं लगा रखा था। बताया कि अविवाहित श्यामू चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। दिल्ली में नौकरी करता था। पिछले वर्ष 13 दिसंबर 2021 को घर लौटा था। श्यामू के पिता मुनेंद्र तिवारी खेती करते हैं। वह ऊी कृषि कार्य में भी हाथ बंटाता था। शादी वाले घर में साले की मौत से मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed