फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda news

चारों सीटों पर 269 मतदेय स्थल क्रिटिकल घोषित

Wed, 19 Jan 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
banda news
बांदा। जनपद में चौथे चरण में 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 19 जोन और 134 सेक्टर बनाए गए हैं। इन सभी में मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। जनपद में लिंगानुपात 863 के सापेक्ष 825 है। 12,143 दिव्यांग और 18,752 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। चारों विधान सभा क्षेत्रों में 269 क्रिटिकल मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन

चुनाव तैयारियों संबंधी जानकारी डीएम अनुराग पटेल ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं की तादाद 14,960 है। चारों क्षेत्रों में 12 उड़नदस्ते और 4 वीडियो सर्विलांस टीमें लगाईं गईं हैं। कंट्रोल रूम (05192-224460) 24 घंटे काम कर रहा है। दिव्यांग और 80 वर्ष वाले मतदाताओं को पोस्टल बैलेट पेपर की सुविधा दी गई है। उन्हें फार्म-12 डी पर बीएलओ के जरिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि सी विजिल एप के जरिए शिकायत की जा सकती है। इसका 100 मिनट में निस्तारण होगा। पोलिंग पार्टियां मंडी समिति बांदा से रवाना होंगी। सिटी मजिस्ट्रेट/प्रभारी केशव नाथ गुप्ता ने बताया कि कोई भी विज्ञापन एमसीएमसी समिति से प्रमाणीकरण के बिना नहीं प्रकाशित होगा। मीडिया वार्ता डिप्टी कलेक्टर लाल सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed