फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda news

अफसर चुनाव में, बालू चोरी चरम पर

Wed, 19 Jan 2022 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
banda news
बांदा। चुनाव में मतदान का ग्राफ बढ़ाने में जुटे अफसरों की व्यस्तता का फायदा बालू खदानों में उठाया जा रहा है। अंधेरगर्दी के चलते बिना ओटीपी (रॉयल्टी) के ही खनन किया जा रहा है। बीती रात खनिज अधिकारी ने छापा मारकर दो खदानों में बालू से भरे 18 ट्रक पकड़े यह सब बगैर ओटीपी के बालू ले जा रहे थे। खनिज अधिकारी ने मटौंध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

चुनाव घोषित होने के बाद अधिकांश अधिकारी इसी में लग गए हैं। मतदान का ग्राफ 75 फीसदी से ज्यादा बढ़ाने के लिए 101 अधिकारी अपने गोद लिए गांवों में जुटे हुए हैं। ऐसे में बालू खदानों में अवैध खनन और रॉयल्टी चोरी का खेल तेज हो गया है। खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि बीती मंगलवार की रात सूचना के आधार पर मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव में केन नदी की खदान संख्या- 4 व 6 में छापा मारा। यहां काफी ट्रक बालू से लोड खड़े थे। उन्हें देखकर भगदड़ मच गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

खनिज अधिकारी ने बताया कि किसी भी ट्रक में रॉयल्टी आदि नहीं मिली। बताया कि बिना ओटीपी के यहां ट्रकों में बालू लोड की जा रही थी। खनिज अधिकारी ने बताया कि सभी 18 ट्रकों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्होंने मटौंध थाने में तहरीर दी है। साथ ही खदान संचालकों/पट्टा धारकों पर भी कार्रवाई की जा रही है। उधर, मटौंध थाना इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर ने कहा कि उन्हें कोई ट्रक नहीं सुपुर्द किए गए हैं। खनिज अधिकारी ने ई चालान किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने को नोडल नामित
अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई के लिए खनन, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम रोजाना चेकिंग करेगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व और अपर पुलिस अधीक्षक इसके नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता और खान निरीक्षक ईश्वर चंद्र ने मरौली खादर की 2 खदानों से बालू लेकर आ रहे 23 ट्रकों को ओवर लोडिंग में पकड़ा। खदान पट्टाधारक प्रतिनिधि सलमान खां (ग्वालटोली, हमीरपुर) और सुमित सिंह (मौदहा, हमीरपुर) की सुपुर्दगी में यह ट्रक दिए गए हैं। बताया कि पकड़े गए ट्रकों से करीब 6 लाख 90 हजार राजस्व मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed