फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda news

जेल में सामान भेजने को काउंटर चालू

Mon, 07 Dec 2020 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
banda news
बांदा। मार्च माह से जेल में मुलाकात पर लगी पाबंदी तो फिलहाल बहाल रहेगी लेकिन जेल प्रशासन ने परिजनों का सामान बंदियों तक पहुंचाने की अनुमति दे दी है। इसके लिए 5 रुपये शुल्क भी निर्धारित किया गया है। यह सुविधा सिर्फ रविवार को मिलेगी। जेल गेट पर इसके लिए काउंटर चालू हो गया है। सामग्री का अधिकतम पांच किलो होगा।
विज्ञापन

28 मार्च से जेल में बंदियों से मुलाकात पर रोक लग गई थी। यह अभी भी जारी है। परिजनों के बंदियों तक न पहुंच पाने से बंदियों और कैदियों को रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं भी नहीं मिल पा रही थीं। बंदी परेशान थे। इधर ठंड शुरू हो जाने से गर्म कपड़े की भी बंदियों को दरकार थी। इन्हीं सबके मद्देनजर जेल प्रशासन ने सामग्री पहुंचाने की रियायत दे दी है। अलबत्ता शर्त यह है कि परिजन को अपना आईडी प्रूफ भी देना होगा। इनमें आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, किसान बही आदि की फोटो कापी व एक अपनी फोटो देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed