फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda news

डिवाइडर से टकरकार ऑटो पलटी, किशोर की मौत

Sun, 06 Dec 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
banda news
बांदा। स्टेट हाईवे में डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार ऑटो पलटने से किशोर उम्र क्लीनर की मौत हो गई। ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर किशोर पढ़ाई के साथ मेहनत-मजदूरी भी करता था।
विज्ञापन

रविवार को सुबह बांदा से पपरेंदा गांव जा रही ऑटो बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे में कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत लामा गांव के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसमें सवार शहर के बंगालीपुरा निवासी असलम (15) पुत्र जाकिर अली की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो चला रहा विनीत (18) पुत्र कैलाश (नोनिया मोहाल) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने असलम के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई दानिश ने बताया कि असलम तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और 9वीं कक्षा में पढ़ता था। एक मामले में पिता जेल में हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस पर वह और असलम मेहनत-मजदूरी करता था। 100 रुपये मजदूरी की खातिर असलम क्लीनर के रूप में ऑटो में चला गया था। गौरतलब है कि हाल ही में रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 यात्रियों की मौत हो गई थी। इसी मार्ग में तीन दिनों में ऑटो दुर्घटना की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed