{"_id":"5e307a458ebc3e4b2a05e39a","slug":"banda-news-banda-news-knp5410878118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्कीन शाह और मखदूम रब्बानी का उर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्स मखदूम रब्बानी में नात पेश करते मौलाना रब्बानी।
- फोटो : BANDA
Link Copied
बांदा। हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक मिस्कीन शाह वारसी का 101वां तीन दिवसीय उर्स मंगलवार को शुरू हो गया। उधर, मखदूम रब्बानी मनाया गया। नरैनी रोड स्थित दरगाह में सुबह कुरान ख्वानी और संदल की रस्म हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने चादर पोशी, गुलपोशी और फातेहा की। दोपहर बाद ईदगाह चौराहे के पास स्थित मरहूम सगीर हुसैन उर्फ सग्गन मास्टर के आवास से चादर जुलूस उठा। गूलरनाका स्थित कसीम वारसी के आवास पहुंचा। यहां से दरगाह के लिए रवाना हुआ। तगय्युर शाह व शराफत बाबा (कानपुर), बेनजीर शाह वारसी (लखनऊ) सहित मुनव्वर शाह, हसीन शाह, अजमल शाह, अल्ला रक्खू वारसी आदि शामिल रहे। उधर, उर्स-ए-मखदूम की सदारत सज्जादानशीन सैय्यद खुश्तर रब्बानी ने की। मजार पर चादरपोशी हुई। अलीगंज स्थित काशाना-ए-रब्बानी और कच्चा तालाब स्थित कादरी चमन में तरही व मनकबती मुशायरा हुआ। सैय्यद मेराज मसूदी उर्फ अकील मियां, सैय्यद आफताब मसूदी, आमिल मसूदी, मुमताज रब्बानी, कामिल, यासिर, गौहर, रहबर, असअर, वाजिद मियां, हस्सान मसूदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।