{"_id":"60cb5f9805001b4aab4b0c89","slug":"banda-naseemuddin-in-discussion-on-the-news-of-meeting-akhilesh-yadav-said-the-news-is-completely-baseless","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: अखिलेश से मिलने के बाद सपा में शामिल होने की खबर से नसीमुद्दीन चर्चा में, बोले सब बेबुनियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: अखिलेश से मिलने के बाद सपा में शामिल होने की खबर से नसीमुद्दीन चर्चा में, बोले सब बेबुनियाद
Thu, 17 Jun 2021 08:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 17 Jun 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : amar ujala
बांदा में सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात और कांग्रेस से इस्तीफे की फैली खबरों से पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी चर्चाओं में आ गए। यहां उनके गृह जनपद में भी यह चर्चा गरमाई रही।
सिद्दीकी ने दोनों ही खबरों को सत्यता से परे बताया है। एक उर्दू दैनिक में बृहस्पतिवार को प्रमुखता से यह खबर छपी कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में सपा मुखिया अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात की।
खबर में कयास जताया गया कि ये दोनों सपा में शामिल हो सकते हैं। उधर, सोशल मीडिया में यह खबर वायरल हुई कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपना इस्तीफा प्रियंका गांधी को भेज दिया है।
विज्ञापन
सिद्दीकी ने फोन पर बताया कि दोनों ही खबरें पूरी तरह बेबुनियाद और सच्चाई से परे हैं। उनकी अखिलेश से कोई मुलाकात नहीं हुई। सिद्दीकी ने अपनी सफाई का वीडियो भी जारी किया और कहा कि ऐसी गलत खबरों से उन्हें तकलीफ हुई है।