फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Mini Millennium and Eleven Star teams in next round

बांदा : मिनी मिलेनियम और इलेविन स्टार टीमें अगले दौर में

Thu, 08 Dec 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Banda: Mini Millennium and Eleven Star teams in next round
फोटो-08 बीएनडीपी-09 - फोटो : BANDA
बांदा। राइफल क्लब में आयोजित बुंदेलखंड क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को मिनी मिलेनियम और इलेविन स्टार टीमें जीत हासिल कर अगले दौर में पहुंच गईं।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए मिनी मिलेनियम टीम ने 183 रन बनाए। बल्लेबाज अभिषेक ने शानदार 106 रन बनाए। स्टार वाइस गेंदबाज फैज ने तीन विकेट लिए। जवाब में स्टार वाइस टीम 90 रनों पर आलआउट हो गई। बल्लेबाज अजय यादव ने 27 रन लिए। मिलेनियम गेंदबाज अभिषेक ने पांच व रघु ने 4 विकेट लिए। दोपहर को दूसरा मैच बिलगांव और इलेवन स्टार के बीच खेला गया।

बिलगांव टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 85 रन बनाए। बल्लेबाज नितिन ने 20 रन लिए। इलेविन स्टार ने मात्र एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाज शिवम दुबे ने 45 रन बनाए। अंपायर राजेंद्र अवस्थी, नवीन, खुर्शीद, शालू, हैदर व सुदीप, स्कोरर असद अल्वी और कमेंट्रेटर अबरार, राज गुप्ता, इशरत रहे। कुतैबा जमां और विकल्प शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed