फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Medical College ranked second in testing corona samples

कोरोना नमूनों की जांच में बांदा मेडिकल कालेज को दूसरा स्थान

Tue, 24 Nov 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Banda Medical College ranked second in testing corona samples
बांदा। प्रदेश के 10 मेडिकल कालेजों में पहली सितंबर से शुरू हुई कोविड-19 आरटीपीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलिमरेस चेन रिएक्शन) जांच में बांदा मेडिकल कालेज लैब ने 50 हजार नमूनों का जांच का आंकड़ा पार कर लिया है। यह प्रदेश में स्थापित हुईं नई लैबों में दूसरे नंबर पर है। जालौैन मेडिकल कालेज सबसे पीछे है। यहां सिर्फ 10 हजार नमूने ही टेस्ट किए गए। सबसे अव्वल आजमगढ़ मेडिकल कालेज की लैब है।
विज्ञापन

यहां लैब स्थापित होने से पूर्व कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने कानपुर, लखनऊ, झांसी और प्रयागराज भेजे जाते थे। रिपोर्ट आने में लगभग दो से तीन दिन का समय लग जाता था। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर शासन ने बांदा व जालौन समेत 10 मेडिकल कालेजों में और आरटीपीसीआर लैब चालू करा दी।
विज्ञापन

नई लैबों की दो दिन पूर्व जारी रिपोर्ट के मुताबिक बांदा मेडिकल कालेज में 52,954 नमूने टेस्ट किए जा चुके हैं। यह प्रदेश के अन्य मेडिकल कालेजों में दूसरे स्थान पर है। यहां रोजाना लगभग औसतन 645 नमूनों की जांच की जा रही है। उधर, जालौन की लैब में अब तक मात्र 10,663 नमूने जांचे गए। यह सबसे कम आंकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चित्रकूटधाम मंडल के इकलौते राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज में फिलहाल मात्र एक आरटीपीसीआर मशीन उपलब्ध है। जबकि मंडल के चारों जिलों के नमूनों की जांच का जिम्मा इसी मेडिकल कालेज पर है। फिलहाल बांदा के साथ चित्रकूट के नमूनों की ही जांच हो रही है। अगले सप्ताह तक शासन से एक और आरटीपीसीआर मशीन प्राप्त हो जाएगी। इससे जांच का दायरा बढ़ जाएगा। अभी प्रति दो घंटे में 90 नमूनों की जांच होती है। दूसरी आरटीपीसीआर मशीन लगने के बाद जांच की क्षमता बढ़कर 180 से 200 सैंपल (प्रति 2 घंटे) हो जाएगी।
मेडिकल कालेज प्रिंसिपल डा.मुकेश यादव ने बताया कि बुधवार (25 नवंबर) तक आजमगढ़ से आटोमेटिक आरएनए स्ट्रक्टर उपकरण भी यहां प्राप्त हो जाएगा। इस आटोमेटिक मशीन से प्रतिदिन 2000 नमूने टेस्ट होंगे। अभी मैन्युअल जांच से लगभग 1200 नमूनों की ही जांच हो पाती है।

जिलों की क्रमवार स्थिति : आजमगढ़- 76,675, बांदा- 52,954, अयोध्या- 44,610, बदायूं- 38,776, बहराइच- 34,795, अंबेडकर नगर- 33,456, फिरोजाबाद- 31,068, बस्ती- 30,218, सहारनपुर- 26,349 और जालौन- 10,663
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed