{"_id":"607dca708ebc3eb9205a5ac6","slug":"banda-me-record-12-ki-maut-banda-news-knp624377356","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में रिकार्ड 12 की मौत, 112 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में रिकार्ड 12 की मौत, 112 नए संक्रमित
विज्ञापन
बांदा/चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल में कोरोना संक्रमितों की संख्या और संक्रमण से मौतें दिन प्रतिदिन नए रिकार्ड बना रही हैं। सोमवार को बांदा में अब तक कोरोना संक्रमण काल की सबसे ज्यादा 12 मौतों से जिलेभर में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। वहीं, जिले में 112 नए संक्रमित भी मिले। उधर, चित्रकूट में भी कोरोना ने फिर शतक लगाया। यहां सोेमवार को 116 नए संक्रमित मिले।
बांदा में सोमवार को मिले 112 संक्रमितों में 80 पुरुष और 52 महिलाएं हैं। ज्यादातर संक्रमित शहरी क्षेत्र के हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यहां केवल तीन मौतों की बात कबूली है। यहां अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1126 हो गई है। कोरोना की गिरफ्त में अब तक आने वालों का आंकड़ा 5414 पार कर गया है। सोमवार की सूची में जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, ब्लड बैंक, आयुर्वेदिक कॉलेज सहित डीएम कालोनी, स्वराज कालोनी, खूंटी चौराहा, सर्वोदय नगर, ज्योतिनगर, कोतवाली रोड, स्टेशन रोड, बाकर गंज, खाईंपार, कैलाशपुरी, डिग्गी चौराहा, केन रोड, कालू कुआं, मर्दननाका, गायत्री नगर, गूलर नाका, झंडा चौराहा शहरी इलाकों समेत बबेरू, कुल्लू खेड़ा, मंझीवा सानी, जसपुरा, महोखर, मटौंध, कमासिन, बड़ोखर खुर्द, तिंदवारी आदि में संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि सोमवार को 154 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए। इन्हें मिलाकर अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 4230 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को आरटीपीसीआर से 720, ट्रूनेट एंटीजन से 1019 जांच की गईं। उधर, चित्रकूट जिले में सोमवार को 116 नए मरीज भी मिले हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीजों की संख्या एक हजार को पार कर 1049 हो गई है। राहत की बात यह भी रही कि पहले से पॉजिटिव मरीजों में 58 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में अभी तक जिले में 18 लोगों की मौत हुई हैं। सोमवार को 1239 लोगों की जांच कराई गई, जिसमें 116 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल मरीजों की संख्या 3552 हो गई है। जिले के सभी हॉटस्पाट स्थलों पर सैनिटाइज कराया गया है। जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में कुल 162 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
संक्रमितों के शवों से पटा मेडिकल कॉलेज
शव निस्तारण को लेकर मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा
मृतकों में बांदा सहित चित्रकूट और महोबा के संक्रमित शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। कोरोना वायरस ने सोमवार को यहां सिर्फ मेडिकल कॉलेज में बारह संक्रमितों को मौत की नींद सुला दिया। शवों की लाइन लग गई। अंतिम संस्कार को लेकर मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य कर्मियों और परिजनों से विवाद और नोकझोंक हुई। एसडीएम सुधीर कुमार सिंह और सीओ राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को शांत कर शवों को कोविड प्रोटोकाल के तहत एंबुलेंस से मुक्तिधाम पहुंचाया। कोरोना से मरने वालों में बांदा शहर के अलीगंज की 64 वर्षीय महिला, शंभू नगर का 32 वर्षीय और बन्यौटा का 36 वर्षीय युवक तथा शहर के दो अन्य मृतक शामिल थे। इनके अलावा छनेहरा लालपुर का 50 वर्षीय, नरैनी की 50 वर्षीय महिला, चित्रकूट का 40 वर्षीय पुरुष और 55 वर्षीय महिला तथा महोबा की 67 वर्षीय महिला शामिल है। मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन की भारी कमी है। हालांकि, मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य का दावा है कि कानपुर से रोजाना 100 सिलिंडर आक्सीजन मंगाई जा रही है। बांदा के एक प्रतिष्ठित और रसूख वाले परिवार के सदस्य भी कोरोना में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। रविवार को उनके लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन और आक्सीजन सिलिंडर उनके परिजनों ने बड़ी रकम खर्च करके अपने पास से मंगाए। उधर, मुक्तिधाम का विद्युत शव दाह गृह रोजाना दर्जनों शवों के दाह संस्कार से खराब होकर बंद हो गया है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज से लाए गए शवों को इसी परिसर में चिता बनाकर दाह संस्कार किया गया।