फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda me kisaan mela aaj se

सात राज्यों के किसानों का क्षेत्रीय मेला आज से

Fri, 19 Feb 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
banda me kisaan mela aaj se
बांदा। सात राज्यों के किसानों की उपस्थिति में तीन दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला कृषि विश्वविद्यालय में 20 फरवरी से शुरू होकर 21 फरवरी को खत्म होगा। मेले की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही उद्घाटन करेंगे। मेला परिसर में 150 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इनमें उत्तर क्षेत्र के सातों राज्यों के स्टॉल शामिल हैं। किसानों को उन्नत कृषि-आत्मनिर्भर भारत विषय पर जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

विवि कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने बताया कि सांसद आरके सिंह पटेल और अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी भी मेले में शामिल होंगे। मेले में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और नई दिल्ली के किसान शामिल होंगे। बुंदेलखंड के किसानों के लिए मेला मुफीद होगा। उन्हें कृषि के कई तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएंगी। आयोजन सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को दोपहर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मेले को ऑनलाइन संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

दोपहर डेढ़ बजे प्रदेश के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला और चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय उपस्थित रहेंगे। समापन में केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और प्रदेश के राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत मौजूद रहेंगे। सह आयोजन सचिव डॉ. भानू प्रकाश मिश्रा ने बताया कि 21 फरवरी को शाम सात बजे सांस्कृतिक संध्या होगी। मेले में फसल, फल, फूल, सब्जी और पशु प्रतियोगिता के सजीव प्रदर्शन होंगे। यह जानकारियां विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डॉ. बीके गुप्ता ने दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मिलेंगी 25 बिंदु की जानकारी
मेले में मॉडल गांव का मुद्दा भी आकर्षण होगा। यहां किसानों को गांव मॉडल बनाने के लिए 25 बिंदु की जानकारी दी जाएगी। उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। मेले में मॉडल गांव संस्था स्टॉल लगाएगी। संस्था सीईओ सौरभ लाल ने बताया कि विलेज मेनीफे स्टो से गांव के हरेक आदमी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। बुंदेलखंड में बदलाव लाने का आगाज बांदा से किया जा रहा है। बताया कि गांव के नए युवा किसानों को चयनित करके उन्हे 25 बिंदुओं की जानकारी देने के बाद टीम बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद यह युवक अपने गांव की कायाकल्प में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed