फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Masked miscreants robbed cash and jewelry from farmer's house

नकाबपोश बदमाशों ने किसान के घर से जेवर-नकदी लूटी

Mon, 17 Oct 2022 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Banda: Masked miscreants robbed cash and jewelry from farmer's house
घायल गृहस्वामिनी राजरानी। - फोटो : BANDA
अतर्रा (बांदा)। असलहों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने दंपती को बट से पीटकर घायल कर दिया। जेवर और नकदी लूट ले गए। भागते समय बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल दंपती को सीएचसी पहुंचाया। अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के चंद्रायल गांव में शनिवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने किसान रजवा यादव के घर धावा बोल दिया। टोकने पर बदमाशों ने रजवा और उसकी पत्नी राजरानी को असलहों की बटों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बक्से में रखे चार हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर लूटकर भाग गए। बदमाशों के चले जाने पर दंपती ने शोर मचाया। पड़ोसी इकट्ठा हो गए। कुछ देर बाद थाना पुलिस फोर्स के साथ आ गई।
विज्ञापन

घायल दंपती को सीएचसी में भर्ती कराया। किसान रजवा ने बदमाशों की संख्या लगभग आधा दर्जन बताई है। पुलिस को बताया कि बदमाश दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे थे। लूट की घटना अंजाम देने के बाद भागते समय बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी गिरोह के घटना अंजाम दिए जाने की चर्चा रही। ग्रामीणों ने शीघ्र घटना के खुलासे की मांग की। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग की जाएगी। घायल दंपती का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed