फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Married woman's dead body found hanging, report on five

Banda News: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पांच पर रिपोर्ट

Wed, 21 Dec 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Banda: Married woman's dead body found hanging, report on five
बांदा। विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव निवासी कलावती उर्फ पिंकी (28) पत्नी सुरेश का शव मंगलवार की देर शाम कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लिया है।
मृतका के पिता रामचंद्र निवासी गौरीखानपुर ने बताया कि उसने अपनी पुत्री कलावती की शादी छह साल पहले सुरेश के साथ की थी। उसके दो बच्चे हैं। सास, ननद और नंदोई दहेज कम लाने की बात कहकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। कई बार मारपीट भी की। उसने गांव के संभ्रात लोगों से बताया।
विज्ञापन

प्रधान से भी शिकायत की। रामचंद्र का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या की है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। बदौसा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सरोज ने बताया कि पिता की तहरीर पर सास, ननद, नंदोई समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed