फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Land and houses will become expensive by 20 percent, revised circle rates published, objections sought

बांदा : 20 फीसदी तक महंगे हो जाएंगे भूमि व मकान, संशोधित सर्किल दरें प्रकाशित, मांगी आपत्तियां

Thu, 14 Jul 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Banda: Land and houses will become expensive by 20 percent, revised circle rates published, objections sought
बांदा। अब भूमि व मकान 10 से 20 फीसदी तक महंगे होंगे। सर्किल दरों में सर्वे के बाद बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रखा गया है। प्रशासन ने 10 जनवरी तक संशोधित दरों में आपत्तियां मांगीं हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संपत्ति मूल्यांकन नियमावली 1997 के अनुसार हर साल भूमि-भवन के सर्किल रेट में संशोधन किया जाता है, लेकिन यहां कोरोना की वजह से तीन साल तक सर्किट रेट की दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया। इस वर्ष डीएम अनुराग पटेल की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने जनपद की नरैनी, बबेरू, सदर आदि तहसीलों में सर्वे कर प्रस्तावित मूल्यांकन सूची तैयार की है। गुरुवार को अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्रस्तावित दरों पर विचार विमर्श के बाद प्रस्तावित सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिसमें भूमि व भवन की सर्किल दरों में 10 से 20 फीसदी तक इजाफा किया गया है।
विज्ञापन

आंशिक वृद्धि की जा रही : एआईजी
इसके लिए आम जनता, अधिवक्ता व आम लोगों से 23 जुलाई शाम 5 बजे तक आपत्तियां व सुझाव मांगे हैं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद प्रशासन सर्किल दरों की सूची को अंतिम रूप देगा। सहायक उपायुक्त स्टांप (एआईजी) अखिलेश कुमार ने कहा कि सर्किल दरों में कोई खास वृद्धि नहीं की गई है। तीन साल बाद सर्किल दरों में आंशिक संशोधन किया गया है। इससे छोटे व माध्यम वर्ग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed