फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: JD will investigate the players without ticket to board the train

Banda News: जेडी करेंगे खिलाड़ियों को बिना टिकट ट्रेन में बिठाने की जांच

Wed, 23 Nov 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Banda: JD will investigate the players without ticket to board the train
बांदा। आगरा में होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रहीं महिला खिलाड़ियों को बिना टिकट ट्रेन में बिठाने के मामले में आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल ने जांच के आदेश दिए है। संयुक्त विकास आयुक्त (जेडी) की अध्यक्षता में गठित टीम जांच करेगी।
विज्ञापन

आगरा में 6 व 7 नवंबर को आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में यहां के भाग लेने गईं 16 महिला खिलाड़ियों की टीम को बिना टिकट संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में बैठा दिया गया था। सभी खिलाड़ी झांसी में पकड़ी गईं। जुर्माना अदा करने के बाद देर रात आगरा पहुंचीं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का आरोप है कि बिना टिकट ट्रेन में बैठाने का मामला आगरा स्टेडियम में रखा गया तो मंडलीय क्रीड़ाधिकारी और टीम मैनेजर ने अभद्रता की। महिला खिलाड़ियों की शिकायत को आरपी सिंह आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को कमिश्नर ने मंडलीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार को तलब कर फटकार लगाई। संतोषजनक जवाब न मिलने पर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो आयुक्त ने खिलाड़ियों के प्रकरण की जांच का जिम्मा संयुक्त विकास आयुक्त (जेडी) को सौंपा है। सहयोग में दो जनपद स्तरीय अधिकारी लगाए गए हैं। जल्द टीम पूरे प्रकरण की बिंदुवार जांच करेगी।

उधर, कमिश्नर द्वारा जांच के आदेश दिए जाने के बाद मंडलीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार के सुर बदलने लगे हैं। उनका कहना है कि खिलाड़ियों को बिना टिकट जाना ही नहीं चाहिए था। इसकी जानकारी उन्हें देना चाहिए थी। विभागीय स्तर पर जांच कराई जाएगी। जो दोषी होगा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed