फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Jai Shri Ram resonated with Ravana's slaughter

रावण वध के साथ गूंजा जय श्रीराम

Fri, 07 Oct 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Banda: Jai Shri Ram resonated with Ravana's slaughter
अलीगंज रामलीला में राम-रावण वध का मंचन। - फोटो : BANDA
बांदा। चार दिवसीय दशहरे के दूसरे दिन गुरुवार को अलीगंज में राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। प्रतीकात्मक रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतला का दहन किया गया। इसके बाद आसपास के मोहल्लों में दशहरा मिलन शुरू हुआ। यह देर रात तक चला। शुक्रवार को छाबी तालाब में राम-रावण युद्ध का मंचन और दशहरा मिलन होगा।
विज्ञापन

दशहरे में अलीगंज मैदान में राम-रावण युद्ध देखने के लिए भारी तादाद में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। रावण के धराशायी होते ही हजारों दर्शकों ने ‘जय श्रीराम’ के नारा गुंजायमान कर दिया। उधर, रावण के पुतलों को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान इत्यादि स्वरूपों की आरती उतारी गई।
विज्ञापन

शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। इसी के साथ अलीगंज, अतर्रा चुंगी, बाबूलाल चौराहा, खाईंपार, गूलरनाका, छावनी आदि मोहल्लों में दशहरा मनाया गया। एक दिन पूर्व प्रागीतालाब रामलीला में रावण वध हुआ। इसके साथ ही छोटीबाजार, खिन्नीनाका, खुटला, निम्नीपार, अवस्थी चौराहा, मढिय़ा नाका आदि में दशहरा मिलन हुआ। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर विजयादशमी की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed