फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Inquiry started for giving desired posting by suspending teachers

बांदा : शिक्षकों को निलंबित कर मनचाही तैनाती देने की जांच शुरू

Thu, 07 Jul 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Banda: Inquiry started for giving desired posting by suspending teachers
बांदा। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में मनचाही तैनाती पाने के लिए शिक्षकों के निलंबन का खेल चल रहा है। छह महीने में करीब 40 शिक्षकों को पहले निलंबित किया फिर उन्हें मनचाही तैनाती दी गई। इसकी जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि शिकायत शासन तक पहुंचने पर ही तत्कालीन बीएसए को यहां से एक हफ्ते पहले हटाया गया था, जिसके बाद ही प्रिंसी मौर्या को तैनाती दी गई है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने इस मामले में बीएसए से निलंबन के लंबित प्रकरणों की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

महानिदेशालय के संज्ञान में आया है कि परिषदीय शिक्षकों को मनचाही जगह पोस्टिंग के लिए पहले उन्हें निलंबित किया जाता है। फिर कुछ दिन बाद बहाल कर उनके पसंद के स्कूल में नियुक्ति दे दी जाती है। महानिदेशक ने इसे अक्षम्य अपराध मानते हुए साफ किया है कि भविष्य में ऐसे मामले सामने आए तो संबंधित शिक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी और बीएसए के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां कम शिक्षक वहीं मिले तैनाती
महानिदेशक ने साफ किया है कि निलंबित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई को एक महीने की अवधि में पूरा किया जाए। अनुशासनिक कार्रवाई एक महीने में पूरी नहीं होने पर बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। निलंबन, बहाली के बाद शिक्षक को उन्हीं स्कूलों में तैनात किया जाए जहां पर शिक्षकों के पद अधिक खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed