फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: In Urs, the Qawwalas tied the gathering

उर्स में कव्वालों ने महफिल में बांधी समां

Sun, 20 Nov 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Banda: In Urs, the Qawwalas tied the gathering
उर्स में शामिल अकीदतमंद। - फोटो : BANDA
बांदा। फैज बख्श रहमतुल्ला अलेह व मुंशी सलामत उल्ला एहसानी रहमतुल्ला अलेह का सालाना उर्स शनिवार को परंपरागत रस्मों रिवाज के साथ मनाया गया। दोपहर बाद नमाज और फातेहा हुई। दरगाह पर चादरपोशी व लंगर के साथ समापन हुआ। रात को कव्वाली महफिल में बाहरी कव्वालों ने समां बांध दिया।
विज्ञापन

दिनभर चले धार्मिक आयोजनों के बाद रात को मौदहा के कव्वाल एहसान व स्थानीय कव्वाल दिलावर ने सूफियाना कव्वालियां पेश कीं। दोनों कव्वालों की पेशकश से सर्दी के मौसम में भी देर रात तक लोग जमे रहे।
विज्ञापन

खानकाह शरीफ के सज्जादा नशीन सैय्यद फैजान अहमद व मिन्हजुद्दीन ने उर्स में शिरकत की। सदारत हाजी सईद अहमद ने की। भाजपा नेता आरिफ खान, हाजी रशीद अहमद, अली हसन खान, शमशुल हसन, जहीरुल हसन, बिलाल, दानिश सईद, सोहेल आदि तमाम अकीदतमंद रहे। आयोजन इकबाल अहमद ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed