फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: In a love affair, the newly married woman was stabbed to death,

बांदा : प्रेम-प्रसंग में नवविवाहिता की चाकू से गोदकर हत्या,

Fri, 15 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Banda: In a love affair, the newly married woman was stabbed to death,
Banda: In a love affair, the newly married woman was stabbed to death, - फोटो : BANDA
बांदा। प्रेम-प्रसंग में युवक ने शुक्रवार की सुबह नवविवाहिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और भाग गया। पुलिस ने थोड़ी देर बाद मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव की है।
विज्ञापन

रामऔतार वर्मा की पुत्री मंजू (24) की एक माह पहले अतर्रा क्षेत्र में शादी हुई थी। पति मजदूरी करता है। एक सप्ताह पहले वह मायके आई थी। शादी से प्रेमी खफा था। शुक्रवार की सुबह खेत में शौच के लिए जा रही थी, तभी गांव के प्रमोद कुमार ने उसे रास्ते में रोका तो बहस शुरू हो गई। इसके बाद युवक ने चाकू से हमला कर भाग गया। परिजन मंजू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना स्थल की फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

इसके बाद कृषि विश्वविद्यालय के पास आरोपी प्रमोद से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed