फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: I am the collector of your district... have come to take care

बांदा : मैं आपके जिले का कलेक्टर हूं...ख्याल रखने आया हूं

Mon, 29 Aug 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Banda: I am the collector of your district... have come to take care
29बीएनडीपी 24 -बाढ़ पीड़ितों को राशन किट देते डीएम अनुराग पटेल। - फोटो : BANDA
बांदा। थोड़ा घूंघट खोल लीजिए, यहां कोई आपके ससुर नहीं हैं। शादी का काफी समय बीत चुका है, अब आप बहू नहीं हो...। ये बात सोमवार को डीएम अनुराग पटेल ने पैलानी क्षेत्र के शंकर पुरवा गांव की महिलाओं को बाढ़ राहत राशन किट वितरित करते हुए कही।
विज्ञापन

डीएम की इस बात पर महिलाएं मुस्कुराईं और अपने घूंघट खोलकर राशन हासिल किया। उन्होंने बाढ़ क्षेत्र से ऊंचे स्थानों पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों के आश्रय स्थल पहुंच कर उन्हें हिम्मत बंधाते हुए कहा ‘मैं आपके जिले का कलेक्टर हूं... ख्याल रखने आया हूं’।
विज्ञापन

डीएम ने यमुना, केन व चंद्रावल नदियों के पानी से बाढ़ प्रभावित ग्राम शंकरपुरवा, नरी, नांदादेव, भाथा क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों के परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। पीड़ित 22 परिवारों को चावल, आटा, अरहर की दाल, आलू, सरसों का तेल, खाद्य मसाला आदि मुहैया कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए स्कूलों के बच्चों को खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से मिलने वाला मिडडे मील अब जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से दिलाया जा रहा है।

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा में बाढ़ ड्यूटी टीम गठित कर दी गई है। नोडल अधिकारी डॉ. राजा भइया ने सभी बाढ़ चौकी की निगरानी और समय से रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed