फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   History-sheeter hacked to death with an axe in banda

Banda: हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पुत्र-पुत्री को साथ रखने के विवाद में मारा

Fri, 09 Dec 2022 03:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 09 Dec 2022 03:26 PM IST
सार

पैलानी थाना क्षेत्र में पुत्र-पुत्री को लेकर लोहा सिंह और पत्नी रंजना के मायके वालों के बीच लगभग 15 दिन पूर्व विवाद हुआ था। बीती देर रात हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
History-sheeter hacked to death with an axe in banda
CRIME, क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के खप्टिहा कलां में पुत्र और पुत्री को अपने साथ रखने को लेकर हुए पत्नी से हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक हत्यारोपियों ने फायरिंग भी की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया पत्नी से किसी अन्य से प्रेम प्रसंग को लेकर घटना हुई है।

विज्ञापन

मृतक से विवाद होने पर पत्नी लगभग डेढ़ माह से रिश्तेदार के घर में रह रही है। पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। घटना पैलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव में इछावर मार्ग के पास की है। गुरुवार की देर शाम आशीष उर्फ लोहा सिंह (35) पुत्र भूरा सिंह का शव सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस को शव की सूचना दी। पैलानी थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंच गए। कुछ देर बाद अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ सदर गवेंद्र पाल सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटनास्थल से फायरिंग की आवाज सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस के मुताबिक कुल्हाड़ी से हत्या की गई। गले में गहरे घाव के निशान बताए गए। अपर एसपी ने बताया कि मृतक ने करीब सात साल पूर्व गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। लगभग डेढ़ माह से किसी बात को लेकर विवाद हो जाने पर पत्नी अपने रिश्तेदार जाकर रहने लगी।

इसी बात को लेकर चल रही तनातनी में हत्या कर दी गई। मृतक हिस्ट्रीशीटर था। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, ग्राम प्रधान अरविंद सिंह ने बताया कि लोहा सिंह शादी के बाद से बाहर रहता था। करीब तीन माह पूर्व गांव आकर रहने लगा और खेतीबाड़ी करने लगा।

पत्नी के मायके में रहने पर वह अपने पुत्र और पुत्री को साथ रखना चाहता था। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते लोहा सिंह की हत्या कर दी गई। घटना में लगभग आधा दर्जन लोगों के शामिल होने के बारे में बताया जा रहा है।

लोहा का शांतिभंग में हुआ था चालान
पुत्र-पुत्री को लेकर लोहा सिंह और पत्नी रंजना के मायके वालों के बीच लगभग 15 दिन पूर्व विवाद हुआ था। पत्नी के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। लोहा सिंह का शांतिभंग में चालान कर दिया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच चली आ रही रंजिश खत्म नहीं हुई। नतीजे में गुरुवार की शाम यह रंजिश खूनी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed