{"_id":"62e812040f11292f8f3f3ba4","slug":"banda-head-constable-and-farmer-died-in-bike-collision-bike-riders-did-not-wear-helmets-head-injury-banda-news-knp710699646","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Road Accident: बाइकों की भिड़ंत में हेड कांस्टेबल और किसान की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Road Accident: बाइकों की भिड़ंत में हेड कांस्टेबल और किसान की मौत, युवक घायल
Mon, 01 Aug 2022 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:18 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइकों की भिड़ंत में हेड कांस्टेबल और किसान की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
बोधमणि की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले के तिंदवारी में हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हेड कांस्टेबल और किसान की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
कौशांबी के पश्चिम सरीला निवासी और तिंदवारी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल बोधमणि चौबे (45) सोमवार को सरकारी काम से बाइक से एसपी कार्यालय जा रहे थे। उधर, प्रेमनगर के गंगाराम (30) पुत्र बलदेव अपने साथी बउआ (24) पुत्र बगना के साथ बाइक से तिंदवारी की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
बाइक बउवा चला रहे थे। मुंगुस गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे हेड कांस्टेबल बोधमणि व दूसरी बाइक पर पीछे बैठे गंगाराम की मौके पर ही मौत हो गई। बउआ गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से इन लोगों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह, कुरसेजा चौकी प्रभारी केडी त्रिपाठी ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कांस्टेबल बोधमणि दिसंबर 2021 से थाने में तैनात थे। उनके दो बेटे हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, गंगाराम शराब के नशे में थे। उनके एक बेटा व एक बेटी है। पत्नी जशोदिया ने बताया कि खेती करते थे।