फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Fight between two parties who came to register, maternal uncle and nephew injured

Banda News: रजिस्ट्री कराने आए दो पक्षों में मारपीट, मामा-भांजा घायल

Wed, 23 Nov 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Banda: Fight between two parties who came to register, maternal uncle and nephew injured
फोटो 23 बीएनडीपी 16- दोनों पक्षों को पकड़कर ले जाती पुलिस। संवाद - फोटो : BANDA
नरैनी। निबंधन कार्यालय के बाहर रजिस्ट्री कराने आए दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में एक पक्ष के मामा-भांजा गंभीर घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराकर दूसरे पक्ष के आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव के रहने वाले राजाबाबू पांडे गांव का मकान अपने भांजे संदीप पांडे निवासी सढ़ा के नाम लिखाने आए थे। गांव का ही रज्जन यादव साथियों के साथ पहुंच गया। बताया कि घर के बैनामे के लिए राजाबाबू पांडे ने उससे तीन लाख 50 हजार रुपये लिए थे। रुपयों के लेन-देन को लेकर राजाबाबू और रज्जन यादव के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। तहसील के अंदर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम रजत वर्मा, तहसीलदार सत्य प्रकाश पहुंचे। पुलिस ने मारपीट करने वाले लोगों को हिरासत में लिया है। घायल राजाबाबू पांडे (35) व उसके भांजे संदीप को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कुमार ने तहरीर में बताया कि हमलावर उनसे पांच लाख रुपये, चेकबुक आदि लेकर भाग गए हैं। रजिस्ट्री ऑफिस की सब रजिस्ट्रार माला सिंह ने कहा कि विवाद कार्यालय के बाहर का है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों को हिरासत में लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed