फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Family planning can reduce death rate by 30 percent

बांदा : परिवार नियोजन से 30 फीसदी कम हो सकती है मृत्यु दर

Mon, 11 Jul 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Banda: Family planning can reduce death rate by 30 percent
Banda: Family planning can reduce death rate by 30 percent - फोटो : BANDA
बांदा। विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को परिवार नियोजन परामर्श दिवस के रूप में मनाया। जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी जनसंख्या दिवस पर गोष्ठियां हुईं। अपर निदेशक ने कहा कि परिवार नियोजन अपनाने से 30 फीसदी तक मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में अपर निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण) डा.नरेश सिंह तोमर ने कहा कि सीमित परिवार होने पर ही तरक्की संभव है। परिवार सीमित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास कई विकल्प हैं। इनमें स्थायी और अस्थायी साधन शामिल हैं।
विज्ञापन

दो बच्चों के जन्म में कम से कम तीन साल का अंतर होना चाहिए। यहां जूम मीटिंग के जरिए मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। उधर, बड़ोखर ब्लाक के जमालपुर गांव में सीएमओ डा.एके श्रीवास्तव ने गोष्ठी संबोधित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि परिवार नियोजन अपनाने के बच्चों के जन्म में अंतर के बारे में लोगों को स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूक किया जा रहा है। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर ‘मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन’ आयोजित किए गए।

नोडल अधिकारी डा.आरएन प्रसाद ने बताया कि 10 जुलाई तक दंपती संपर्क पखवारा मनाया गया। परिवार नियोजन के लिए दंपती चिह्नित किए गए। अगला जनसंख्या स्थिरता पखवारा 30 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed