फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Dumper and Bolero collide, old man killed, five injured, accident happened while returning to Agra after visiting Chitrakoot

बांदा : डंपर और बोलेरो की भिड़ंत, वृद्ध की मौत, पांच घायल

Fri, 08 Jul 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Banda: Dumper and Bolero collide, old man killed, five injured, accident happened while returning to Agra after visiting Chitrakoot
Banda: Dumper and Bolero collide, old man killed, five injured, accident happened while returning to Agra after visiting Chitrakoot - फोटो : BANDA
बांदा। बांदा-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपर और बोलेरो की भिड़ंत में वृद्ध की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। ये लोग चित्रकूट से दर्शन कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार तड़के मटौंध थाना से लगभग आधा किलोमीटर दूर हुई। आगरा जनपद के होरागढ़ क्षेत्र के नगला कमाल गांव निवासी कन्हैया (60), गजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिवकुमार, हरीश सिंह और आठ वर्षीय भाविक बोलेरो में चित्रकूट से दर्शन कर घर जा रहे थे। बोलेरो गजेंद्र चला रहा था। बांदा-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटौंध के पास सामने से तेज रफ्तार डंपर से टक्कर हो गई। बोलेरो पर सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस और यूपी-112 से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने कन्हैया, गजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह और हरीश सिंह को कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में कन्हैया की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन शव गांव ले गए। पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने बताया कि कन्हैया खेतीबाड़ी करते थे। सभी एक ही परिवार के हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed