{"_id":"637fb747df80f3087d520311","slug":"banda-dead-body-of-missing-youth-found-in-pit-fear-of-murder-banda-news-knp7300634105","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घर से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घर से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
फोटो- 28 बीएनडीपी-03
- फोटो : BANDA
तिंदवारी (बांदा)। बुधवार को घर से निकले युवक का शव गुरुवार को गांव के बाहर पानी भरे गड्ढे में मिला। सिर पर चोट के निशान हैं। बड़े भाई ने गांव के दो लोगों से झगड़ा होने और उन्हीं पर हत्या करने की आशंका जताई है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पिपरगवां गांव निवासी किसान मंधीर सिंह (45) का शव गुरुवार को गांव के पास पुलिया के नीचे गड्ढे में भरे पानी में मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सिर पर चोट के निशान मिले। परिजनों ने गांव के दो लोगों पर मंधीर को पुलिया से नीचे धक्का देेकर हत्या करने की आशंका जताई है।
बताया जा रहा कि बुधवार दोपहर गांव का ही एक साथी घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद गांव के ही ठेके पर दोनों ने शराब पी। दोनों को ग्रामीणों ने टहलते देखा था। साथी कहीं काम करने चला गया था। शाम को वह लौटा तो मंधीर के घर पहुंचकर उसके बारे में पूछा तो परिजन ने उसी के साथ जाने के बाद से लापता होने की बात कही। इसके बाद परिजन ने उसकी खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
बड़े भाई गुलाब सिंह ने बताया गांव के दो लोगों का बुधवार की रात मंधीर के साथ झगड़ा हुआ था। उसने उन्हीं दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। उसने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। मनधीर सिंह के नाम साढ़े सात बीघे जमीन है। वह छह भाइयों में छोटा और अविवाहित था।
ग्रामीणों के मुताबिक मंधीर शराब का लती था। सीओ सदर गवेंद्र पाल सिंह गौतम ने घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रथमदृष्टया पुलिया से गिरकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- 28 बीएनडीपी-04- फोटो : BANDA