फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Congress's command to former MP son

पूर्व सांसद पुत्र को बांदा कांग्रेस की कमान

Sat, 03 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Banda Congress's command to former MP son
बांदा। पिछले विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों से पत्ता साफ होने के बाद हाल ही में हुए त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव में भी हाशिए पर रही कांग्रेस ने अब अगले वर्ष होने वाले विस चुनाव के लिए अपने कील कांटे दुरुस्त करना शुरू कर दिए हैं। इसी श्रंखला में कांग्रेस हाईकमान ने बांदा में जिला और शहर अध्यक्ष बदल दिए हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद भीष्म देव दुबे के पुत्र प्रद्युमभन कुमार दुबे (लालू दुबे) को जिलाध्यक्ष और पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है। 3 जुलाई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के निर्णय का हवाला देकर राष्ट्रीय महासचिव/सांसद केसी वेनुगोपाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में प्रदेश के सात जिलाध्यक्ष और 8 शहर अध्यक्ष घोषित किए हैं। बांदा जिला कांग्रेस की कमान प्रद्युमभन दुबे उर्फ लालू दुबे को सौंपी गई है।
विज्ञापन

अब तक जिलाध्यक्ष रहे राजेश दीक्षित हटा दिए गए हैं। इसी तरह बांदा शहर अध्यक्ष पद पर संजय गुप्ता की नियुक्ति हुई है। अब तक इस पद पर पुष्पेंद्र श्रीवास्तव थे। उन्हें हटा दिया गया है। प्रद्युम्न कुमार दुबे मूल रूप से पड़ोसी जनपद हमीरपुर के खंडेह गांव के बाशिंदे हैं। बुंदेलखंड के प्रतिष्ठित काश्तकार परिवार से हैं। एमए एलएलबी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के फ्रंटल संगठन एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, इंटक आदि में पदाधिकारी और कांग्रेस के मंडलीय व जोनल प्रवक्ता तथा प्रदेश संगठन मंत्री रहे। मंडल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, मुक्तिधाम, राष्ट्रीय रामायण मेला समिति, बार एसोसिएशन, हार्पर क्लब आदि संगठनों में रहे। उधर, शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष और बांदा शहर अध्यक्ष रह चुके हैं। कई अन्य पदों पर भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed