फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Condemn buses running on the road, a journey full of risky and arduous

बांदा : सड़क पर दौड़ रही कंडम बसें, जोखिम व मशक्त भरा सफर

Sat, 08 Oct 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Banda: Condemn buses running on the road, a journey full of risky and arduous
फोटो07- बीएनडीपी4 - फोटो : BANDA
बांदा। कहने को तो चित्रकूटधाम मंडल के बस डिपो में 399 बसों का बेड़ा है, लेकिन इनमें से ज्यादातर बसों की हालत खस्ता है। 124 बसें तो ऐसी हैं, जो 11 वर्ष व 10 लाख किलोमीटर की उम्र पूरी कर चुकी हैं, लेकिन बसों की कमी के कारण इन्हें विभिन्न रूटों पर ठोक-पीटकर चलाया जा रहा है। ये बसें बीच सफर में ही बंद हो जाती है। किराया चुकाने के बाद भी यात्रियों का सफर सुहाना नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में ट्रेनों की कमी के चलते रोडवेज की यहां के लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन है। इन दिनों त्योहारी सीजन चल रहा है। दीपावली का त्योहार भी इसी माह है। दीपावली पर हर साल लाखों लोग चित्रकूट जाते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग बसों का सहारा लेते हैं, लेकिन परिवहन निगम यात्रियों को बेहतर सुविधाएं नहीं दे पा रहा है। इसका कारण चित्रकूटधाम मंडल की एक तिहाई बसों बसों का जर्जर होना है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में 399 बसें हैं। इनमें 124 बसें 11 वर्ष व 10 लाख किलोमीटर का मानक पूरा कर चुकी हैं। नियमानुसार इन बसों को कंडम घोषित कर रिटायर कर देना चाहिए, लेकिन बसों की कमी के चलते इन्हें किसी तरह ठीक कर सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। ये बसें अक्सर रास्ते में ही धोखा दे जाती हैं। बंद होने के बाद घंटों स्टार्ट नहीं होती। बसों की हालत ऐसी है कि इनकी कुर्सियां, दरवाजे और शीशे टूटे हैं। ऐसे में यात्रियों का सफर मंगलमय होने की बजाय जोखिम भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में बसें
डिपो बसें जर्जर बसें
बांदा 127 47
महोबा 118 33
राठ 89 23
हमीरपुर 65 21
योग 399 124
कई बसों के इंजन हैं खराब
क्षेत्रीय वर्कशाप सहित अन्य डिपो में कई बसें इंजन की खराबी के कारण खड़ी हैं। वर्कशाप में मैकेनिकों की कमी के कारण इंजन की मरम्मत कानपुर में कराई जाती है। ऐसे में एक इंजन को डिपो से मंडल मुख्यालय लाने और कानपुर भेजने सहित आने तक में करीब 10 से 15 दिन का समय लग जाता है। इसके अलावा बसों के टायर और बॉडी भी खराब हैं।

क्षेत्रीय व डिपो कार्यशाला में कर्मचारियों की स्थिति
पद स्वीकृत पद मौजूद
सीनियर फोरमैन 06 ----
जूनियर फोरमैन 140 80
रेगुलर मैकेनिक 160 21
आईटीआई प्रशिक्षित 150 150
योग 456 251
मंडल के बेड़े में कई बसें पुरानी हैं, जिन्हें मरम्मत करके चलाया जा रहा है। मैकेनिकों की कमी को पूरा करने के लिए आईटीआई प्रशिक्षित रखे गए हैं। फर्मों से काम करने के लिए ऑनलाइन टेंडर मांगे गए हैं। दीपावली के पहले सभी बसों को ठीक करा लिया जाएगा। -वीके सिंह, स्टेशन प्रबंधक, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।

फोटो07- बीएनडीपी5

फोटो07- बीएनडीपी5- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed