फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Cold started torturing, melting increased due to cold wave

Banda News: ठंड ने शुरू किया सताना, शीतलहर से बढ़ी गलन

Wed, 21 Dec 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Banda: Cold started torturing, melting increased due to cold wave
पद्माकर चौराहे में छाया घना कोहरा। - फोटो : BANDA
बांदा। कोहरे और आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं से गलन बढ़ गई। लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई। मौसम जानकारों के मुताबिक एक-दो दिन में पारा और गिरेगा।
विज्ञापन

पहाड़ों में बर्फबारी के साथ चल रही शीतलहर से अब लोगों को कड़ाके की सर्दी से जूझना पड़ रहा है। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत रही, लेकिन गलन बरकरार रही।
विज्ञापन

शाम को सूरज ढलते ही ठंड और बढ़ गई। आलम यह है कि रात 10 बजे के बाद जरूरतमंद ही सड़कों पर नजर आते हैं। प्रशासन की ओर से अभी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई। न ही कंबल वितरण हो रहा है। जगह-जगह लोग खुद लकड़ी या फिर प्लास्टिक कचरा जलाकर लोग तापते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथ पर गरीब फटे-पुराने कपड़ों के सहारे सर्दी से बचाव कर रहे हैं। दूसरी तरफ सुबह स्कूल होने से ठंड में सबसे ज्यादा छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश साहा ने बताया कि ठंडी हवाएं चलने से सर्दी और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान भी गिरेगा।
कोहरे की धुंध ने हवा की गुणवत्ता पर भी असर डाला है। मंगलवार को जिले का एक्यूआई (एअर क्वालिटी इंडेक्स) 168 रहा। एक्यूआई 150 के पार होने पर स्थिति चिंताजनक श्रेणी में मानी जाती है। मौसम जानकारों के मुताबिक कोहरा साफ होने के बाद ही हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

सुबह कोहरा और इसके बाद हवा की खराब गुणवत्ता सांस के रोगियों की मुश्किलें बढ़ा रही है। डाक्टर सांस रोगियों को सुबह-शाम सैर पर नहीं निकलने का सुझाव दे रहे हैं। सीएमओ डा.अनिल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सांस के रोगियों को खराब हवा व कोहरे की धुंध के समय घर से निकलने से बचना चाहिए। मास्क का प्रयोग करें। नेत्र रोगों से बचाव के लिए चश्मे का प्रयोग करने की भी नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed