फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: CM Yogi sent 4.96 crore scholarships to 13,644 students by pressing the online button

बांदा: मुख्यमंत्री योगी ने ऑनलाइन बटन दबाकर खातों में भेजी 13,644 छात्र-छात्राओं को 4.96 करोड़ छात्रवृत्ति

Fri, 03 Dec 2021 01:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Dec 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Banda: CM Yogi sent 4.96 crore scholarships to 13,644 students by pressing the online button
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में गुरुवार को जनपद के 13,644 छात्र-छात्राओं को 4 करोड़ 96 लाख 85 हजार रुपये की छात्रवृत्ति और शुल्क आपूर्ति राशि उनके खातों में भेज दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बटन दबाकर यह राशि छात्र-छात्राओं के खातों सीधे भेजी।
विज्ञापन


जनपद के दो-दो छात्र-छात्राओं से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद भी किया। डीएम ने इन छात्र-छात्राओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपे। अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग, पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को पूर्व दशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति उनके खातों में भेजी गई है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने लखनऊ से बांदा के आदर्श बजरंग इंटर कालेज के दो छात्रों आकाश सिंह गौर (कक्षा-10) और अंश निगम (कक्षा-9) तथा आर्य कन्या इंटर कालेज की कुमारी गीता (कक्षा-10) व कुमारी क्रांति देवी (कक्षा-10) से सवाल किया कि वह छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति राशि किस काम में खर्च करते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पैसे से वह अपने कोर्स की किताबें खरीदते हैं। स्कूल की फीस आदि अदा करते हैं। आगे की शिक्षा के लिए कठिनाई नहीं हो रही। इस अवसर पर एनआईसी में कुल 10 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। डीएम अनुराग पटेल ने इन सभी को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का प्रमाण पत्र सौंपा। जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह भी उपस्थित रहीं।
 
छात्र-छात्राओं को दी गई छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति- 
अनुसूचित जाति : पूर्व दशम छात्रवृत्ति, 1321 छात्र-छात्राएं, 37.96 लाख रुपये। दशमोत्तर छात्रवृत्ति, 1783 छात्र-छात्राएं, 52.47 लाख रुपये।
सामान्य वर्ग : पूर्व दशम छात्रवृत्ति, 991 छात्र-छात्राएं, 27.64 लाख रुपये। दशमोत्तर छात्रवृत्ति, 1551 छात्र-छात्राएं, 119.57 लाख रुपये।
पिछड़ी जाति : पूर्व दशम छात्रवृत्ति, 3403 छात्र-छात्राएं, 71.04 लाख रुपये। दशमोत्तर छात्रवृत्ति, 4291 छात्र-छात्राएं, 171.76 लाख रुपये।
अल्पसंख्यक : पूर्व दशम छात्रवृत्ति, 135 छात्र-छात्राएं, 4.66 लाख रुपये। दशमोत्तर छात्रवृत्ति, 169 छात्र-छात्राएं, 12.05 लाख रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed