फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Class 9 student swings by hanging with a sari, police got suicide note, sent to lab for investigation

बांदा : कक्षा नौ की छात्रा साड़ी से फंदा लगाकर झूली, पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जांच के लिए लैब भेजा

Sun, 17 Jul 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Banda: Class 9 student swings by hanging with a sari, police got suicide note, sent to lab for investigation
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के देवी नगर में रविवार की सुबह कक्षा नौ में पढ़ने वाली प्रभा (17) पुत्री रामनारायण प्रजापति ने मां की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। भाई विनय की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान प्रभा के पैरों के नीचे सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि प्रभा अपनी दादी-भाई के साथ मकान से सटे दूसरे घर में रह रही थी। घटना से पूर्व प्रभा घर आई थी और चाय-नाश्ता करके फिर चली गई थी। कुछ देर बाद फांसी की सूचना मिली। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी। वह तीन भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर की थी। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर अरुण कुमार पाठक ने बताया कि परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। सुसाइड नोट को जांच के लिए लैब भेजा गया है। मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मम्मी-पापा की कोई गलती नहीं...’
‘मेरे जान देने पर मम्मी-पापा की कोई गलती नहीं है। जो कर रही हूं उसमें मेरी गलती है। घरवालों को परेशान न किया जाए’। प्रभा ने सुसाइड नोट में लाल स्केच पेन से मोटे अक्षरों में सिर्फ इतना ही लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed