{"_id":"62ed6fc919bf9d63371edb35","slug":"banda-brijendra-from-ram-nagar-and-kusum-pal-from-terayan-became-the-chief-asrfun-nisha-ahead-after-counting-of-votes-on-ddc-rival-created-ruckus-banda-news-knp7114364200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा :राम नगर से बृजेंद्र और तरायां से कुसुम पाल बने प्रधान. डीडीसी पर मतगणना के बाद असरफुन निशा आगे, प्रतिद्वंद्वी ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा :राम नगर से बृजेंद्र और तरायां से कुसुम पाल बने प्रधान. डीडीसी पर मतगणना के बाद असरफुन निशा आगे, प्रतिद्वंद्वी ने किया हंगामा
विज्ञापन
तरायां गांव से निर्वाचित प्रधान कुसुम पाल।
- फोटो : BANDA
तिंदवारी/नरैनी/कमासिन। उप चुनाव में रामनगर से बृजेंद्र और तरायां से कुसुम पाल प्रधान घोषित किए गए। वहीं, श्वेता सिंह के निधन से रिक्त हुई डीडीसी सीट पर असरफुन निशा और रितिका सिंह के बीच कांटे की टक्कर रही। मतगणना पूरी होने के बाद असरफुन के आगे निकलने पर प्रतिद्वंद्वी ने दोबारा गिनती की मांग को लेकर हंगामा किया। डीडीसी की यह सीट भाजपा नेता श्वेता सिंह की मौत के बाद खली हुई है। निर्वाचन अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए।
जसपुरा ब्लॉक के वार्ड नंबर 12 (जसपुरा प्रथम) की मतगणना सुबह मधुसूदन दास इंटर कॉलेज में शुरू हुई। भाजपा की जिला पंचायत सदस्य रहीं श्वेता सिंह की सास सहित 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 14 चक्रों में मतगणना कार्य हुआ। प्रथम चक्र से ही सपा समर्थित प्रत्याशी असरफुन निशा बढ़त बनाए रहीं। इन्हें 4264 वोट मिलने की बात कही जा रही। रितिका को 3198 वोट मिले। विजयी प्रत्याशी पिछले चुनाव में रनर थीं। हालांकि अभी निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम घोषित नहीं किया है। रितिका सिंह दोबारा मतगणना की मांग पर अड़ी हुई हैं।
उधर, नरैनी ब्लॉक के राम नगर (निस्फ) प्रधान पद पर ब्रजेंद्र प्रजापति 10 वोटों से विजयी रहे। इन्हें 284 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी लल्लू यादव को 274 मत मिले। नवनिर्वाचित प्रधान दिवंगत पूर्व प्रधान लल्लू यादव के बेटे हैं। निर्वाचन अधिकारी कामता प्रसाद ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। कमासिन ब्लॉक के तरायां के प्रधान पद पर कुसुमपाल यादव 29 मतों से विजयी रही। इन्हें 383 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी देशराज यादव को 344 मत मिले। आरओ राजेश कुमार ने प्रणाम पत्र दिया।