फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda, banda news, crime, aaropi girafattr

Banda News: यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Mar 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 13 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
banda, banda news, crime, aaropi girafattr
नरैनी। चार साल से विधवा का यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के करतल इलाके की एक महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि चार साल पहले सलामतपुर के वारिस ने उसके साथ प्यार का झांसा देकर उसे मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में ले गया था। वहां उसकी नसबंदी करा दी थी। जिससे कि बच्चे न हो। वह लगातार चार साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। बाद में वह धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करना चाहता था। उससे लड़कियों की मांग करता था। कहता था कि उसका भाई मुंबई में रहता है। वह लड़कियों को बेचने का धंधा करता है। महिला के इनकार करने पर उसने उसे बर्बाद करने की धमकी भी दी। विधवा ने बताया कि आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म की धाराओं में आरोपी वारिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी मुस्लिम युवक वारिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारिस को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed