फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Ayurvedic hospital in bad condition, medicines are over

Banda News: बदहाल आयुर्वेदिक अस्पताल, खत्म हो गईं दवाएं

Sun, 27 Nov 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Banda: Ayurvedic hospital in bad condition, medicines are over
बांदा। आयुर्वेदिक अस्पताल में दवाओं का टोटा पड़ गया है। बची-खुची पांच फीसदी दवाएं भी अस्पताल में नहीं बची हैं। तीन दिन पूर्व एक ट्रक दवाएं आई हैं, लेकिन दवाओं के इस्तेमाल के लिए फिलहाल आदेश का इंतजार है। प्रभारी चिकित्साधिकारी का कहना है कि दवाएं न होने के बारे में उच्चाधिकारियों को बताया है।
विज्ञापन

मंडी समिति परिसर में स्थित 15 शैय्या के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त दवाएं नहीं मिल पा रहीं। पहले से ही यहां दवाओं का टोटा था, अब बिल्कुल बचीखुची दवाएं भी नहीं बचीं।
विज्ञापन

इनमें अर्जुनारिष्ट, अश्वगंधारिष्ट, दशमूलारिष्ट, आरोग्यवर्धनी बटी, अविपत्तिकर चूर्ण, सुदर्शन चूर्ण, चंद्रप्रभा वटी, चित्रकादि गुटिका, कैशोर गुग्गुल, रसायन चूर्ण वटी, भास्कर लवण चूर्ण आदि दवाएं शामिल हैं। आलम यह है कि मरीज खुद जड़ी-बूटी ढूंढकर अस्पताल ला रहे हैं और अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज सोनी ने बताया कि तीन दिन पूर्व एक ट्रक आयुर्वेद दवाएं आई हैं। उन्हें स्टोर में रखा गया है। हालांकि अभी तक इन दवाओं के इस्तेमाल की अनुमति नहीं मिली है। चिकित्साधिकारी ने बताया कि दवाएं खत्म होने के संबंध में उच्चाधिकारियों को बताया है। जब तक नई दवाओं के वितरण की अनुमति प्राप्त नहीं होती, वह अस्पताल में दवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed