फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wife attempted suicide in Banda, husband used to talk to sister in law on phone

Banda: पति भाभी से फोन पर करता था बात, पत्नी ने की खुदकुशी की कोशिश, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने बचाई जान

Thu, 15 Dec 2022 11:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2022 11:02 AM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र में पति से नाराज होकर पत्नी ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं,पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Wife attempted suicide in Banda, husband used to talk to sister in law on phone
फंदा से उतारकर महिला को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में रात में पति के भाभी से मोबाइल फोन पर बात करने से नाराज पत्नी ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इससे उसकी जान बच गई।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कालू कुआं विमला (28) पति बलदेव प्रसाद के साथ किराए पर कमरा लेकर रहती है। मंगलवार की देर रात विमला ने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। घटना की जानकारी होते ही मकान मालिक ने कालू कुआं चौकी पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज जयचंद्र ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर उसे फंदा से उतारकर जिला अस्पताल भेजा। पूछताछ में विमला ने बताया कि वह बलदेव की दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी का निधन हो चुका है। बलदेव नलकूप विभाग में कर्मचारी है। वह बलखंडी नाका मोहल्ले का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह उसे घर नहीं ले जाता, बल्कि किराए के कमरे में रखता है। रात में अक्सर वह भाभी से मोबाइल पर बात करता है। कई बार उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी से नाराज होकर फंदा लगाया है। पुलिस ने महिला के पति को समझाया, तो उसने अपनी गलती मान ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed