{"_id":"634708cd66dec256ad6b709c","slug":"banda-admission-open-in-iti-from-today-82-seats-vacant-banda-news-knp7229437135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : आईटीआई में आज से खुला प्रवेश, 82 सीट रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : आईटीआई में आज से खुला प्रवेश, 82 सीट रिक्त
विज्ञापन
फोटो 15 बीएनडीपी 22- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का प्रवेश द्वार। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 13 अक्तूबर गुरुवार से पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर प्रवेश दिए जाएंगे। आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए बेहतरीन मौका है। बुधवार को मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेश के बाद अब ए और बी वर्ग में शामिल ट्रेड में 82 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए 59 आवेदन आ चुके हैं। इनका रजिस्ट्रेशन कर लिया गया है।
बुधवार को मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अंतिम तिथि थी। यहां फिटर और वेल्डर में एक-एक सीटों पर प्रवेश हुआ। इसी तरह मशीनिस्ट व आरएसी में एक-एक प्रवेश हुए। चार सीटें भरने के बाद अब संस्थान के पास 82 सीटें बचीं हैं। इनमें गुरुवार से खुला प्रवेश दिया जाएगा।
आईटीआई में 542 सीटों में 82 सीटें रिक्त हैं। इनमें वर्ग ए की ट्रेड में कास्मेटोलॉजी में तीन, ड्राफ्ट मैन में एक, फैशन डिजाइन एंड टेक्नालॉजी में दो, मैकेनिक में एक, स्टेनोग्राफर में एक सीट रिक्त है। इसी तरह वर्ग बी कारपेंटर में 14, सेविंग टेक्नालॉजी में 26, सीट मेटल में 23, वेल्डर में 11 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य आरके मौर्य ने बताया कि प्रवेश के लिए शैक्षणिक अभिलेख जैसे हाईस्कूल अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र, आवेदन पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज के पांच एक जैसे रंगीन फोटोग्राफ, टीसी, चरित्र प्रमाण पत्र, मेडिकल आफिसर द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, जाति, निवास प्रमाण पत्र लेकर आएं।
इस तरह होगी प्रवेश की प्रक्रिया
-13 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से पंजीकृत छात्र-छात्राओं के मूल अभिलेख क्रमांक एक से 30 तक जांचे जाएंगे।
-13 अक्तूबर को ही दोपहर 2 बजे से क्रमांक 31 से 60 तक के छात्र-छात्राओं के मूल अभिलेख जांचे जाएंगे।
-14 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से क्रमांक 61 से छात्र-छात्राओं के मूल अभिलेख जांचे जाएंगे।
मुशर्रफ खां