फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda accident , five died

बांदा में सड़क हादसे, पांच की जान गई

Mon, 18 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 18 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Banda accident , five died
हादसे में घायल बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पहली घटना झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर हुई। पिछला पहिया बर्स्ट होने से टाटा सफारी कार हाईवे किनारे खंती में पलट गई। इससे कार सवार दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना पन्ना रोड पर करतल कस्बे के पास हुई। यहां शादी का सामान लेने जा रहे बाइक सवार मामा-भांजे को बोलेरो ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ये हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन


मुंबई के ठाणे निवासी संजय तिवारी (35) पुत्र पंचम तिवारी और अवधेश यादव (30) पुत्र उदयभान का परिवार टाटा सफारी कार से शादी समारोह में संजय तिवारी के पैतृक गांव जौनपुर जिले के माधवपुर इमिलिया जा रहा था। ये लोग 15 अप्रैल को मुंबई से रवाना हुए थे। रविवार दोपहर झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंडुवा (महोबा) गांव के पास कार का पिछला पहिया बर्स्ट हो गया। इससे अनियंत्रित कार खंती में पलट गई। सूचना पर आई मटौंध थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला लेकिन तब तक चालक परमेश्वर भाई निवासी सूरत (गुजरात) की मौत हो चुकी थी। एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाए जाते समय संजय तिवारी और उनकी पत्नी दिव्या (32) ने भी दम तोड़ दिया। घायल अवधेश यादव, उनकी पत्नी पुष्पा (28), पुत्र शिवांश (10 माह), भतीजा दीपक (13) पुत्र कैलाश, संजय का पुत्र हर्षित (8) और पुत्री मान्या (2) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुष्पा की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


दूसरे हादसे में धरमपुर (पन्ना) थाना क्षेत्र के पयारी गांव निवासी सुुमित त्रिवेदी (28) पुत्र उमाशंकर त्रिवेदी रविवार दोपहर अपने मामा शारदा प्रसाद मिश्रा उर्फ पप्पू (48) के साथ बाइक से बांदा आ रहे थे। पन्ना रोड पर करतल कस्बे के पास बोलेरो ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुमित के चचेरे भाई का शनिवार को तिलक था। बारात मंगलवार को पहरा गांव जानी है। बारात की तैयारी के लिए दोनों खरीदारी करने बांदा आ रहे थे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर उसकी बोलेरो चौकी में खड़ा करा ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed