{"_id":"630d03b384d82775ea7746bf","slug":"banda-abvp-s-protest-against-the-high-fees-banda-news-knp7153260115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : अधिक फीस लिए जाने के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : अधिक फीस लिए जाने के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन
विज्ञापन
एसएन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य से बात करते एबीवीपी पदाधिकारी।
- फोटो : BANDA
तिंदवारी। कस्बे के एसएन इंटर कॉलेज गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि विद्यालय प्रशासन अधिक फीस ले रहा है। इतना ही नहीं फीस की रसीद भी नहीं दी जा रही है।
अगुवाई कर रहे एबीवीपी जिला संयोजक दिव्यांशू मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र का इकलौता इंटर कॉलेज है। यहां फीस अधिक ली जा रही है। पानी और प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। प्रदर्शनकारियों में संगठन मंत्री तरुण बाजपेयी, नगर मंत्री शिवम द्विवेदी, गोविंद तिवारी, विनय गुप्ता, सुभाष त्रिपाठी, प्रमोद कुशवाहा, अभिषेक भी शामिल रहे।
उधर, कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश वर्मा का कहना है कि इंटरमीडिएट की विज्ञान वर्ग की कक्षाएं स्ववित्त पोषित हैं। इन कक्षाओं में पढ़ाने वाले शिक्षकों को मानदेय फीस से ही दिया जाता है। एक छात्र से 2000 रुपये वार्षिक फीस ली जा रही है।
विज्ञापन
इसमें शिक्षण शुल्क के अलावा बोर्ड फार्म शुल्क, परीक्षा शुल्क सहित अन्य शुल्क भी शामिल हैं। एबीवीपी के कुछ छात्र एक दिन कॉलेज आकर छात्र-छात्राओं की सूची मांग रहे थे। स्टॉफ जरूरी काम में व्यस्त था। सूची देने में देरी होने पर भड़क गए और खुन्नस में आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। रसीदें न देने के आरोप गलत हैं।