फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Aadhar cards of students will be made at Block Resource Centers

बांदा : ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर बनेंगे छात्रों के आधार कार्ड

Thu, 07 Jul 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Banda: Aadhar cards of students will be made at Block Resource Centers
बांदा। बेसिक शिक्षा विभाग ने ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने का काम शुरू किया है। इसके साथ ही शत प्रतिशत आधार सत्यापन का लक्ष्य पूरा करने के लिए अध्यापकों की छुट्टियां भी निरस्त कर दीं गईं हैं। परिषदीय स्कूलों में यूनिफार्म के लिए किए जा रहे आधार वेरिफिकेशन में चित्रकूटधाम मंडल में बांदा अव्वल है। बांदा में 67 फीसदी, चित्रकूट में 61, हमीरपुर में 55 और महोबा में 49 फीसदी बच्चों का आधार सत्यापन किया जा चुका है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में इन दिनों पढ़ाई के साथ-साथ यूनिफार्म के लिए शासन से मिलने वाली 1100 रुपये की धनराशि के लिए आधार कार्ड सत्यापन का काम किया जा रहा है। बांदा में कुल 2,28,906 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें 1,53,733 का आधार कार्ड सत्यापन हो चुका है। इसी तरह चित्रकूट में पंजीकृत 1,54,344 बच्चों में 94,743 बच्चों का आधार सत्यापन हो चुका है। हमीरपुर में 1,16,755 बच्चों में 55,824 और महोबा में 94,715 बच्चों में से 31,905 का आधार सत्यापन किया गया है। बीएसए प्रिंसी मौर्या ने बताया कि आधार कार्ड सत्यापन को लेकर सभी अध्यापकों के अवकाश निरस्त किए गए हैं। शासन के निर्देश पर जल्द से जल्द इसे पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed