{"_id":"63470d62f179c76e4a48a9f2","slug":"banda-a-teenager-hanged-for-not-giving-money-to-the-birthday-party-banda-news-knp7229420120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म दिन पार्टी को पैसा न देने पर फांसी में झूली किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म दिन पार्टी को पैसा न देने पर फांसी में झूली किशोरी
विज्ञापन
बांदा। जन्मदिन की पार्टी देने के लिए पैसा न देने पर नाराज किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी (कनवारा) निवासी रूबी (15) पुत्री सभाजीत का मंगलवार को जन्म दिन था।
किशोरी ने जन्म दिन की पार्टी के लिए माता पिता से पैसे मांगे। पिता ने कहा कि वह मजदूरी करके घर चलाता है। पार्टी के लिए उसके पास पैसा नहीं है। पिता मजदूरी करने चला गया। मां पड़ोस में गई थी। सूना घर पाकर किशोरी ने छप्पर की लकड़ी में रस्सी से फंदा लगा लिया।
मां पड़ोस से लौटी तो किशोरी को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चचेरे भाई चंद्रशेखर ने बताया कि किशोरी कक्षा-8 तक पढ़ी है। आर्थिक तंगी के कारण दो साल पहले पढ़ाई छोड़कर घर का कामकाज करती थी।