{"_id":"631e27eadddd6e05eb45dff7","slug":"banda-33-kv-cable-s-connector-burnt-there-is-power-failure-for-24-hours-banda-news-knp7176169142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : 33 केवी केबल का ज्वाइंटर जला, 24 घंटे से गुल है बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : 33 केवी केबल का ज्वाइंटर जला, 24 घंटे से गुल है बिजली
विज्ञापन
तिंदवारी के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के करीब 33 केवी केबल में फाल्ट आने के बाद दुरुस्त करते बिजल?
- फोटो : BANDA
तिंदवारी। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास बांदा से तिंदवारी सब स्टेशन को आने वाली 33 केवी केबल का ज्वाइंटर शनिवार को फिर जल गया। इससे सब स्टेशन से जुड़े कस्बे सहित क्षेत्र के करीब 24 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। साथ ही जलापूर्ति भी बाधित हो गई।
शनिवार को सुबह आठ बजे से गुल बिजली रविवार शाम चार बजे नहीं आई। काम जारी है। इससे पूर्व 5 जून, 23 जून, 20 जुलाई, 24 जुलाई और 29 जुलाई को भी केबल में फाल्ट हो चुके हैं।
कस्बे समेत तकरीबन 24 गांवों की बिजली आपूर्ति जौहरपुर सब स्टेशन और कुछ गांवों की आपूर्ति पलरा सब स्टेशन से जोड़कर दी जा रही है। शनिवार सुबह केबल जल जाने से बुधनी पिपरगवां, जसईपुर, धौंसड़, परसौड़ा, मुगूंस, तेरह माफी, भुजौली सहित करीब 24 गांवों की एक लाख से अधिक आबादी बिना बिजली के परेशान है।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रभुनाथ प्रसाद का कहना है कि पूरा केबल बदला जाएगा। इसके लिए 50 लाख रुपये का खर्चा आएगा। चूंकि केबल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे ने डैमेज की है, इसलिए आ रहे खर्च को यूपीडा से मांगा गया है। जैसे ही धनराशि मिलती है। केबल बदलवाई जाएगी। फिलहाल ज्वाइंट को दुरुस्त किया जा रहा है।