{"_id":"63a4988ef6b51576262165cc","slug":"banda-1580-metric-tonnes-of-urea-came-banda-news-knp7349054164","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 1580 मीट्रिक टन यूरिया आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 1580 मीट्रिक टन यूरिया आई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। किसानों को अब यूरिया के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। जिले में 1580 मीट्रिक टन यूरिया की एक रैक आ गई है। यूरिया को सीधे रेलवे स्टेशन के माल गोदाम से लोड कराकर सहकारी समितियों को भेजा जा रहा है। इस कार्य में 50 से अधिक मजदूर व 14 ट्रक और ट्रैैक्टर लगाए गए हैं।
जिले में यूरिया का स्टाक खत्म हो जाने से किसान खासे परेशान थे। सहकारी समितियों में यूरिया के लिए मारामारी मची हुई थी। सुबह से शाम तक लाइन लगाने के बाद भी किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रही थी। जिलाधिकारी ने शासन को पत्र लिखकर एक रैक यूरिया की मांग की थी। जिलाधिकारी की पहल के बाद बुधवार को 1580 मीट्रिक टन यूरिया की एक रैक मुख्यालय आ गई है।
उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि यूरिया को रेलवे स्टेशन के माल गोदाम से लोड कराकर सीधे खाद क्रय केंद्र व सहकारी समितियों में भेजा जा रहा है, जिससे यूरिया के वितरण में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। इसके लिए ठेकेदारों ने 50 से अधिक मजदूर व 14 छोटे बड़े वाहनों को लगाया है। बताया कि ज्यादातार किसान यूरिया ले चुका है। कुछ ही किसान शेष बचे हैं। अब जनपद में यूरिया की कोई कमी नहीं होगी।