{"_id":"68efdabf66405539530f23d6","slug":"bajrang-kund-will-be-renovated-with-rs-40-lakh-banda-news-c-212-1-bnd1007-134772-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 40 लाख से होगा बजरंग कुंड का जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 40 लाख से होगा बजरंग कुंड का जीर्णोद्धार
विज्ञापन
फोटो - 23 बजरंग कुंड के कार्यों के लिए भूमिपूजन करते सदर विधायक। स्रोत - प्रतिनिधि
- पाथवे, सामुदायिक हॉल, बाउंड्रीवाल व सुंदरीकरण के होंगे कार्य
बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व पालिकाध्यक्ष मालती बासू ने बुधवार को शहर के बजरंग कुंड में स्वीकृत परियोजना का भूमिपूजन किया। कटरा मोहल्ला स्थित बजरंग कुंड में परियोजना के तहत 40 लाख रुपये से कुंड का जीर्णोद्धार, पाथ-वे, सामुदायिक हॉल, बाउंड्रीवाल व सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे।
इसके साथ ही उन्होंने तीन सीसी सड़कों का भी लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से आमजन को राहत मिलेगी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर को मॉडल नगर के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी, अंकित बासू, राजेश गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, लखन कुशवाहा, राजाराम राजपूत, रूपा चौहान, राजा चौहान सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)