फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bajrang dal ke jila sanyojak ne jaan di

बजरंग दल वार्ड संयोजक ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 19 Feb 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
bajrang dal ke jila sanyojak ne jaan di
bajrang dal ke jila sanyojak ne jaan di - फोटो : BANDA
बांदा। बजरंग दल के वार्ड संयोजक ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ ही देर पहले वह पत्नी को ससुराल छोड़कर आया था। बताया जा रहा कि पत्नी से कुछ विवाद हो गया था। उधर, दूसरी घटना में मायके आई युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती की शादी पिछले वर्ष हुई थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज में शुक्रवार को दोपहर झंडू का बेटा पवन राजपूत (24) ने अपने मकान की दूसरी मंजिल में कमरा बंद कर सीलिंग फैन से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घर पर मौजूद मां दरवाजे पर बैठी थी। कुछ देर बाद वह ऊपर पहुंची तो कमरा बंद मिला। शंका होने पर मां देवरती ने पवन की पत्नी को ससुराल से बुला लिया और उसकी मदद से दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही शव लटकता मिला। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई शिवा का कहना है कि पवन पत्नी को ससुराल छोड़ने गया था। शायद वहां कोई बात हो गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव की है। रोहित की पत्नी अंकिता (20) ने बृहस्पतिवार की रात घर में छप्पर पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सुबह उसका शव लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता रामविसाल ने बताया कि अंकिता की शादी 27 जून 2020 को गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव में रोहित के साथ हुई थी। मकर संक्रांति पर वह मायके आई थी। पिता के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम किसी बात को लेकर पति से फोन पर विवाद होने पर काफी उदास थी। पति ने किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद ससुराल वालों ने अंतिम संस्कार के लिए शव ले लिया और सहेवा गांव रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की टक्क र से राजगीर की मौत
बबेरू। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना बृहस्पतिवार की शाम बबेरू से मजदूरी कर बाइक से गांव आ रहा था। गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मौत हो गई। चालक ट्रक सहित फरार हो गया। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। भाई संतोष ने बताया कि ओमप्रकाश राजगीर था। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने परिजनों से भेंटकर सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

bajrang dal ke jila sanyojak ne jaan di

bajrang dal ke jila sanyojak ne jaan di- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed