फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bacchooke sang youvak bhi je ka sikaar

बच्चों संग युवक भी हुए जेई के शिकार

Fri, 09 Apr 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
bacchooke sang youvak bhi je ka sikaar
बांदा। सिंचाई विभाग का निलंबित अवर अभियंता रामभवन सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बल्कि युवकों को भी अपना शिकार बनाता था। चार साल के बच्चों से लेकर 16 साल तक के किशोर और कुछ 22 वर्ष तक के युवा भी शिकार हुए। जेई बच्चों और युवकों के साथ अप्राकृतिक संभोग संग मुख मैथुन भी करता था। रामभवन की यह दरिंदगी इस केस की जांच कर रही सीबीआई ने अदालत में पेश अपनी चार्जशीट (आरोप पत्र) में उजागर किए हैं।
विज्ञापन

सीबीआई ने यहां पंचम अपर जिला जज/पाक्सो एक्ट मोहम्मद रिजवान अहमद की अदालत में हाल ही में चार्जशीट दाखिल की है। आरोपियों के अधिवक्ता इसका जवाब दाखिल करने की तैयारी में जुटे हैं। सीबीआई के डिप्टी एसपी और विवेचनाधिकारी अमित कुमार द्वारा दाखिल की गई विस्तृत चार्जशीट में कहा गया कि एक पेन ड्राइव से पता चला कि आरोपी रामभवन अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ लड़कों व बच्चों संग अप्राकृतिक संभोग करता था। अपने इस कृत्य की वीडियोग्राफी व अश्लील चित्रांकन को इंटरनेट व अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यमों से पोर्नोग्राफिक्स उद्देश्य व व्यापार के लिए ई-मेल आदि पर भेजता था। इस पर सीबीआई ने दिल्ली शाखा में धारा 67बी आईटी एक्ट और धारा 14 पाक्सो एक्ट व धारा 377 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

चार्जशीट में बताया गया कि रामभवन बच्चों के साथ अप्राकृतिक करने का बहुत कामुक व्यक्ति है। बच्चों को घर में बुलाकर टीवी दिखाकर वीडियो गेम खिलवाता था, उन्हें पैसा देता था। बच्चे जब खुश हो जाते थे तो उनके साथ सेक्स खिलौने आदि का प्रयोग कर बच्चों से मुख मैथुन करते हुए वीडियो बनाता था। बच्चों की नग्न अवस्था में फिल्म बनाता था। सीबीआई ने ऐसे भुक्तभोगी 25 बच्चों के बयान दर्ज किए हैं। सीबीआई ने कहा कि आरोपी ज्यादातर गरीब और असहाय बच्चों को अपना शिकार बनाता था। चार्जशीट में कहा कि रामभवन चार साल की आयु से 16 साल तक के बच्चों को अपना शिकार बनाता था, लेकिन इसके शिकार हुए कुछ 22 वर्ष के युवा भी हैं। साजिश में इसकी पत्नी दुर्गावती भी पूरी मददगार पाई गई है। भुक्तभोगी एक बच्चे ने उसे चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी दिखा बच्चों को करता था आनंदित
चार्जशीट में कहा गया कि ये बात भी सामने आई कि टीवी देख रहे या वीडियो गेम खेल रहे बच्चों संग रामभवन बिस्तर में उनके शरीर को छूकर पहले उन्हें आनंदित करता था। इसके बाद अप्राकृतिक संभोग आदि करता था। कोई बच्चा शिकायत करने की बात करता तो उसे संगीन परिणाम भुगतने की धमकी देता था। सीबीआई ने अदालत में चार्जशीट के साथ सुबूत के तौर पर पोर्नोग्राफी और अप्राकृतिक संभोग की तमाम सामग्री संलग्न की हैं।

सीबीआई ने साक्ष्य में जुटाए ये सामान---
10 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, सेक्स खिलौने, 6 मेमोरी कार्ड, 6 पेन ड्राइव, एक डिजिटल वीडियो, रिकार्डिंग कैमरा और 8 लाख 27 हजार 650 रुपये आरोपी रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती के कब्जे से बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed